Home चर्चा में झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मनाया ‘शहादत...

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मनाया ‘शहादत दिवस’

10
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन में झीरम घाटी के अमर शहीदों की पुण्यतिथि को ‘शहादत दिवस’ के रूप में पूरी श्रद्धा, सम्मान और नम आंखों के साथ मनाया गया। ​इस अवसर पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीद नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं योगेंद्र शर्मा सहित सभी शहीद नेताओं व जवानों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
​सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि 25 मई का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला और दर्दनाक दिन है। इस दिन हमने अपने उन जांबाज नेताओं को खोया जिन्होंने छत्तीसगढ़ की माटी और यहाँ के लोगों के अधिकारों के लिए अपनी जान
​नेताओं के योगदान को किया याद किया
​वक्ताओं ने अपने संबोधन में शहीदों के योगदान को रेखांकित करते हुए विशेष रूप से याद किया ​शहीद नंदकुमार पटेल अद्वितीय संगठन क्षमता।
​विद्याचरण शुक्ल: लंबा और प्रखर राजनीतिक अनुभव।
​महेंद्र कर्मा: बस्तर के हित और शांति के लिए कड़ा संघर्ष।
​उदय मुदलियार और योगेंद्र शर्मा: जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण।
​नेताओं ने कहा कि इन सभी विभूतियों और जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष खिलावन निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता पार्षद समीर सागीर गोरी दीपक चंद्राकर  सादिक बेलिम मनमोहन गुप्ता डोमन धूरू दिलीप कुर्रे चंद्रहास साहू संतन बंजारे बिसेसर साहू कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here