Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५८ वीं महाआरती में पंडित रवि शर्मा...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५८ वीं महाआरती में पंडित रवि शर्मा हुए शामिल

10
0

-हिंदु सशक्तिकरण की दिशा में महाआरती महती पहल … अधिवक्ता चितरंजय

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १५८ वीं महाआरती में शामिल पंडित रवि शर्मा (प्रसिद्ध यू ट्यूबर, रायपुर) ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मंदिर परिवार के सभी साथियों के सर्व कल्याण की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हिंदु सशक्तिकरण की दिशा में महाआरती महती पहल है जिसके प्रति हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति सनातन के लिए अच्छा संदेश है ।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, चमेली संतोष देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल हुई।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार_ रमेश कुमार साहू तथा शाम का श्रृंगार_ विकास अग्रवाल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा,अमित तंबोली,ब्रजेश शर्मा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा चढ़ाया गया।

आज का सिंदूर अभिषेक_ अविनाश गबेल, राम अवतार अग्रवाल, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ, तथा सुंदरकांड_ राजेश अग्रवाल, अयनांश हर्षल, प्रियंका विकास कोशील, निधि राहुल, गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल में राजा वैष्णव, गौरव यादव,आरुष देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here