Home चर्चा में अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण करेंगे वित्त मंत्री…

अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण करेंगे वित्त मंत्री…

5
0
 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय सभा का होगा आयोजन… 
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र जांजगीर के कापन में नव निर्मित अघरिया सामुदायिक भवन का लोकार्पण अघरिया समाज गौरव ओ पी चौधरी ( मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के करकमलों से सम्पन्न होगा । अघरिया सामुदायिक भवन परिसर में अपरान्ह ३ बजे आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, अघरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शगुन देव अघरिया, सभापति द्वय शंकर लाल गौतम एवं श्रीमती संगीता देव गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुलाल सिंह कौशिक की गरिमामय उपस्थिति रहेगी तो वहीं प्रथम सत्र में आयोजित क्षेत्रीय सभा में अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमशिला,कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक,युवा संयोजक विजय विक्की पटेल, महासचिव तेजराम नायक, कामता पटेल, बिहारी लाल पटेल, सचिव भोजराम पटेल, सह सचिव घनश्याम सिंह पटेल एवं लोकनाथ पटेल,अंचल प्रभारी रेशम लाल पटेल सहित क्षेत्रीय अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी जिसमें सामाजिक संगठन के विस्तार, वार्षिक आय व्यय आदि विषयों पर चर्चा के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उक्त जानकारी देते हुए अघरिया समाज क्षेत्र जांजगीर के कोषाध्यक्ष आर्यभट्ट शांडिल्य ने बताया कि प्रथम सत्र में अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय  समिति के क्षेत्रीय सभा का आयोजन किया गया है तो वहीं द्वितीय सत्र में अपरान्ह ३ बजे अघरिया सामुदायिक भवन के लोकार्पण सत्र में सम्माननीय वित्त मंत्री एवं आमंत्रित अतिथियों के द्वारा अघरिया सामुदायिक भवन का लोकार्पण के साथ उनका आर्शिवचन प्राप्त होगा। सचिव खंभन लाल कौशिक ने  स्वजातीय बंधुओं से आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here