Home मुख्य ख़बरें सीजेपी को लेकर उठे विवाद पर आरएसएस का बयान: Gen-Z पर भरोसा,...

सीजेपी को लेकर उठे विवाद पर आरएसएस का बयान: Gen-Z पर भरोसा, लोकतंत्र में हर विचार और आवाज के लिए है पूरा स्थान

8
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस का कॉकरोच जनता पार्टी पर पहला रिएक्शन आया है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के साथ जेन-जी के जुड़ने और सरकार के खिलाफ आंदलोन की संभवनाओं पर आरएसएस यानी संघ ने कहा कि भारत का ‘Gen-Z’ बेहद आशावादी है। भारत के युवाओं को देश पर उनका अटूट विश्वास है। वे संवैधानिक ढांचे के भीतर रहकर काम करते हैं। लिहाजा लोकतंत्र में किसी भी तरह की चर्चा और लोगों द्वारा रखे और व्यक्त किए जाने वाले विभिन्न विचारों को आश्चर्य की तरह नहीं लिया जाना चाहिए।

आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी आवाजों और भावनाओं को समायोजित करने की क्षमता है और ‘जेन-Z’ को देश पर भरोसा है।

सुनील आंबेकर ने आगे कहा कि भारत पारदर्शी चुनाव कराता है और सोशल मीडिया सहित यहां खुला मीडिया है। लिहाजा यहां के जेन-Z को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसे आंदोलन करने की जरूरत ही नहीं है। हमारे देश के युवा अपने देश के संविधान पर अटूट विश्वास रखते हैं। राजनीतिक दल भी मौजूद हैं और सक्षम हैं। हमारी कोई भी संस्था कमजोर नहीं है। मेरा मानना ​​है कि हमारे लोकतंत्र में हर किसी की आवाज और भावनाओं को शामिल करने की क्षमता है। लोगों को इस पर भरोसा करना चाहिए। आरएसएस को इस पर पूरा विश्वास है।

बता दें कि  भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी को लेकर शुरू की गई कॉकरोच जनता पार्टी अपने कैंपेन और अनोखे प्रतीकों और डिजिटल अभियान की पॉलिसी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका एक्स हैंडल 21 मई को भारत में ‘ब्लॉक’ कर दिया गया था। इसके बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नए हैंडल बनाया गया था, जिसके मौजूदा समय में 2.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। 16 मई को शुरू हुई सीजेपी का दावा है कि उसका मकसद युवाओं की आवाज को मजबूत करने और सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए युवाओं के लिए एक स्वतंत्र आंदोलन खड़ा करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here