खिलेश साहू –
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य एवं तहसील साहू संघ कुरूद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग साहू ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
श्री साहू ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और अपने आसपास स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने की अपील की।








