Home चर्चा में जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न, विज्ञान एवं...

जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न, विज्ञान एवं संस्कृति से हुए रूबरू

14
0

पुकार बाफना/बीजापुर, 04 जून 2026 –

जिला प्रशासन बीजापुर व जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के आपसी समन्वय व सौजन्य से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को भ्रमण से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दंतेवाड़ा साइंस सेंटर, माँ दंतेश्वरी मंदिर तथा वन मंदिर का अवलोकन व दर्शन किया। साइंस सेंटर में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न मॉडलों, प्रदर्शनों तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। अंतरिक्ष विज्ञान, मानव विकास, रोबोटिक्स तथा अन्य वैज्ञानिक विषयों पर आधारित प्रदर्शनों ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह उत्पन्न किया।

माँ दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं वन मंदिर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरणीय संतुलन के महत्व को समझा।

इस भ्रमण में शामिल अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से थे। उनके लिए यह यात्रा अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, संस्कृति एवं पर्यावरण से संबंधित अनेक नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) विकसित करने, जिज्ञासा बढ़ाने तथा व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे अवसर ग्रामीण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here