Home चर्चा में बतौली राजस्व में बड़ा कारनामा पहाड़ी कोरवा समाज धर्म परिवर्तन कर शासकीय...

बतौली राजस्व में बड़ा कारनामा पहाड़ी कोरवा समाज धर्म परिवर्तन कर शासकीय भूमि में कर दिया चर्च का निर्माण बजरंग दल व ग्रामीणों ने जताया विरोधी

17
0
बतौली संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के बतौली में शासकीय भूमि में अतिक्रमण का मामला बढ़ते जा रहा है जहां अब शासकीय भूमि में चर्च बना दिया गया जिससे आक्रोशित ग्रामीण एवं बजरंग दल सरगुजा द्वारा राजस्व विभाग के उदासीन रवैया का कड़ा विरोध जताया है चर्च को तोड़ने व निर्माण किए व्यक्ति व संस्था पर कड़ी करवाई करने की मांग कर रहे है ।
आपको बता दें कि बतौली के  दुरस्त पहाड़ी कोरवा क्षेत्र ग्राम पंचायत गोविंदपुर के  पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र  तरईडांड में  पहाड़ी कोरवा समाज अपना धर्म परिवर्तन कर राजस्व विभाग के नाक के नीचे शासकीय भूमि में   चर्च का निर्माण कर बड़ा कारनामा किया है जिन्हें धर्म के दलालों का समर्थन मिल रहा है जो अपने धर्म को बढ़ाने के चक्कर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा समाज को भी नहीं छोड़ रहे है जिनके सह में आज पहाड़ी कोरवा समाज द्वारा शासकीय भूमि में चर्च बना डाला है ।
जांच में खुलासा पहाड़ी कोरवा परिवार को शासकीय भूमि मिला जीवन यापन करने लेकिन बना डाला चर्च
चर्च बनाने को लेकर ग्रामीणों एवं सरगुजा बजरंग दल द्वारा तहसीलदार को लिखित में आवेदन देकर मामले की जानकारी दिया तब हुआ मामले का खुलासा जहां गोविंदपुर  के तराईडांड में  जांच करने पहुंचे आर आई एवं पटवारी ने मौके पर जा कर जांच प्रतिवेदन तहसीलदार को सौंपा है जहां यह शासकीय भूमि पहाड़ी कोरवा मदन राम पिता गीहरु को शासकीय भूमि खसरा नंबर 711/2  रकबा 0.219को जीवन यापन करने दिया गया था जो चर्च बनाने धर्म के दलालों के चंगुल में फंसकर खुद अपना धर्म परिवर्तन करते हुए स्वेच्छा दान कर दिया है जिससे तराईडांड  निवासरत घर घर के पहाड़ी कोरवा अपना धर्म परिवर्तन कर दलालों के चंगुल में फंस रहे है।
सरगुजा बजरंग दल अवैध चर्च को तोड़ने कर रहा मांग करवाई नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन विजय यादव
 बतौली राजस्व विभाग में जिस प्रकार शासकीय भूमि में अवैध निर्माण हो रहे हैं इनमें राजस्व विभाग की उदासीन रवैया व बड़ी लापरवाही है जहां यह चर्च पिछले 2 वर्षों से फलफूल रहा है राजस्व विभाग द्वारा चर्च को जल्द तोड़ कर शासकीय पट्टा निरस्त किया जाए ताकि यह क्षेत्र धर्म के दलालों के चंगुल में फंसकर धर्म परिवर्तन जैसे वारदात अपने बतौली क्षेत्र में ना हो राजस्व विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अवैध निर्माण पर करवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही गई।
इस संबंध में बतौली तहसीलदार कमलावती सिंह ने बजरंग दल को कहा कि मामले की गंभीरता से लेते हुए मामले पर करवाई की जाएगी शासन द्वारा यह शासकीय भूमि को स्वेच्छा दान किया गया है जो गलत है इस मामले में जांच उपरांत संबंधित व्यक्ति का पट्टा निरस्त किया जा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here