बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 09 जून 2026- राज्य की पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु संचालनालय तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन के अधीन काउंसिलिंग द्वारा प्रवेश की समय सारणी के अनुसार प्रथम चरण 11 जून 2026, द्वितीय चरण 26 जून 2026 एवं अंतिम चरण 11 जुलाई 2026 से संपादित होना है। जिला बीजापुर में संचालित पालीटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। काउंसिलिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 9584846620, 9399971057 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या अभ्यर्थी स्वयं संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।








