Home चर्चा में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के प्रबंधक श्रवण वीर...

रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के प्रबंधक श्रवण वीर उपाध्याय का निधन

8
0
रायपुर, 11 जून: राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘पवन पुत्र टाइम्स’ के प्रबंधक, पूर्व हॉकी खिलाड़ी और रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण वीर उपाध्याय का 59 वर्ष की आयु में रायपुर में निधन हो गया है। वे रायगढ़ के बैकुंठपुर मोहल्ले के प्रतिष्ठित उपाध्याय परिवार से थे।
श्रवण वीर उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिहारी लाल उपाध्याय के सुपुत्र और वरिष्ठ पत्रकार वसन्त वीर उपाध्याय के अनुज थे। इसके साथ ही, वे रायपुर शिक्षा विभाग में कार्यरत नटवर वीर उपाध्याय के ज्येष्ठ भ्राता थे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्रवण वीर उपाध्याय कुशल प्रबंधक होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट फोटोग्राफर और बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी भी थे। खेल और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए, हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस) के अवसर पर रायपुर स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें मंच से सम्मानित किया था।
उनके आकस्मिक निधन से रायपुर के पत्रकारिता, खेल और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न संगठनों, खेल प्रेमियों और प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उपाध्याय परिवार के प्रति अपनी भावभीनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
संवाददाता:बसंत राघव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here