लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।।
लखनपुर गुमगरा निवासी संगीता यादव पति बाबूलाल यादव 20 मई 2026 को वे अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थीं। 27 मई को शाम करीब 3:30 बजे संगीता यादव की माँ ने रिंग रोड महामाया पेट्रोल पंप के पास ऑटो आटो मे बैठा दिया ताकि वे अपने ससुराल पहुंच सकें। लेकिन संगीता अपने ससुराल तक नहीं पहुंचीं।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिला। अंत में 29 मई 2026 को जीरा बाई ने थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी l









