Home कोरबा कमलेश यादव बने संरक्षक, नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित; कोरबा प्रेस क्लब को...

कमलेश यादव बने संरक्षक, नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित; कोरबा प्रेस क्लब को मिली नई कार्यकारिणी, दो वर्षीय कार्यकाल के लिए संपन्न हुए हाई वोल्टेज चुनाव के परिणाम घोषित

24
0
कोरबा, 14 जून।
कोरबा प्रेस क्लब के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए रविवार को हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव में पत्रकारों ने अपनी नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया। मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए। चुनाव को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
संरक्षक पद के लिए हुए चुनाव में कमलेश यादव ने 107 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सनद दास दीवान को 58 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशाद खान ने 103 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र जायसवाल को 60 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में राज शाह ने 59 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इस पद के लिए रामेश्वर ठाकुर को 39 मत, कृष्णा राठौर को 38 मत तथा पुरुषोत्तम दुबे को 25 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद के चुनाव में दिनेश राज ने 100 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रंजन प्रसाद को 61 मत मिले।
सह सचिव पद पर हरीश तिवारी ने 72 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं नीलम पड़वार को 46 मत तथा रमेश वर्मा को 45 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी वैभव शर्मा को 55 मत तथा संदीप शर्मा को 37 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले तीन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें नवाब हुसैन ने 99 मत, राजेश मिश्रा ने 71 मत तथा आकाश शर्मा ने 49 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अन्य प्रत्याशियों में विकास निर्मलकर को 47 मत, लक्ष्मण महंत को 36 मत, उमेश कुमार यादव को 32 मत, दीपक साहू को 25 मत तथा संतोष दीवान को 13 मत प्राप्त हुए। चुनाव में 4 मत निरस्त घोषित किए गए।
परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों को पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
 कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
🔹 संरक्षक : कमलेश यादव
🔹 अध्यक्ष : नौशाद खान
🔹 उपाध्यक्ष : राज शाह
🔹 सचिव : दिनेश राज
🔹 सह सचिव : हरीश तिवारी
🔹 कोषाध्यक्ष : दुर्गेश श्रीवास्तव
 कार्यकारिणी सदस्य
▪️ नवाब हुसैन
▪️ राजेश मिश्रा
▪️ आकाश शर्मा
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक कोरबा प्रेस क्लब का नेतृत्व करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here