रिपोर्ट-खिलेश साहू
कोकड़ी-खैरा में कुरूद विधायक ने दिलाया था भरोसा, युवा कांग्रेस नेता प्रतीक साहू ने प्रतिनिधियों को समर्थन करते कहा आश्वासन नहीं समाधान चाहिए
कुरूद- खैरा गांव के भाठाखार में जाते ही धरसा रोड़ से क्रॉस करते हुए मोंगरा के बाहरी हिस्से खेतों की तरफ से नेशनल हाइवे चर्रा के आगे वाहन क्रासिंग तक बाईपास मार्ग बनाने को लेकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू को प्रत्यक्ष रूप से मांग पत्र सौंपा और कहा विधायक ने भरोसा दिलाते कहा था मांग पूरा होगा लेकिन ग्रामीणों ने कहा हमे आश्वासन नहीं समाधान चाहिए, जनपद अध्यक्ष ने कहा विधायक, सीएम से सड़क बनाने से लेकर अन्य मांगों तक जल्द चर्चा कर विकास के लिए समाधान करेगे।

समस्याओं को देखते हुए कुरुद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलाल साहू का पोता युवा कांग्रेस नेता प्रतीक साहू समर्थन देते हुए कहा सालों पहले धरसा सड़क निर्माण काम अधूरा है कई बार विधायक से इस विषय पर चर्चा हुआ लेकिन इतने सालों तक भरोसा ही दिलाया जा रहा है साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है न ही सड़के बन पा रहे, न ही स्ट्रीट लाइट, न ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सुविधाएं है विकास के नाम पर कुरुद विधानसभा का सबसे पिछड़ा हुआ गांव है साहू ने अध्यक्ष से निवेदन करते कहा जल्द समाधान और अब से गांव में आश्वासन नहीं स्थायी समाधान होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा मांगे पूर्ण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करेगे। मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच योगेश्वरी साहू, उप-सरपंच जमुना यादव, पंचों में रमाकांत साहू, छबीराम साहू, शैलेंद्र साहू, बलीराम ध्रुव, गोपाल पटेल, हीरालाल साहू, नीता साहू, रमेशरी नवरंगे, मंगल पटेल, जामुन यादव, गिरजा साहू, गोदावरी कंवर, खेमिन साहू सहित ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।








