रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरूद- नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य अनुराग साहू ने क्षेत्र के समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्त समाज की नींव है। नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए नए अवसर, नई ऊर्जा और नए संकल्प लेकर आया है। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करें तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहें।
श्री साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही परिवार, समाज एवं क्षेत्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से भी विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन करने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सफलता की कामना करते हुए नए शिक्षा सत्र के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।








