संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की मंशा व निर्देश अनुरूप ग्राम पंचायत ढुरेना अंतर्गत शासकीय प्राना/माशा व हाईस्कूल विजयनगर -बिंझरा मे आज 16 जून 2026 के प्रथम दिवस को शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़े ही धूमधाम व उत्साह पूर्वक प्रारंभ कराया सर्वप्रथम सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, दीप भजन, आदि कराया गया तत्पश्चात कक्षा अध्यापन में स्मार्ट टीवी का सुंदर उपयोग व प्रयोग कर प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने बच्चों को पर्यावरण, श्रमदान, वृक्षारोपण व सुरक्षा के उपायों पर बच्चों को जागृत किया तत्पश्चात मध्यान्ह भोजन के दौरान सभी विद्यार्थियों ने भोजन मंत्र के साथ भोजन का आनंद लिया।

इसके बाद सरपंच श्रीमती सुभद्रा कंवर के मुख्य आतिथ्य व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री धजाराम चौहान के विशिष्ट आतिथ्य के साथ श्री दिलेराम कंवर, श्री वीर सिंह की गरिमा मय उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी के साथ मंचस्थ सभी विशिष्ट जनों व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कक्षा पहली, छठवीं व नवमी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का चंदन लगा दही-शक्कर खिलाकर उन्हें नव सत्र में पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश आदि भेंटकर नये सत्र के लिए अभिनंदन किया। प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने शाला प्रबंधन समिति के नये प्रारुप से परिचय कराते हुए उपस्थित जनों को शाला ड्राप आउट करने वाले विद्यार्थियों की पहचान व खोजबीन कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल कराने अपील की । अध्यक्ष धजाराम चौहान ने मध्यान्ह भोजन में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को भी अपने टिफीन के साथ भोजन मंत्र में शामिल करने सुझाव दिया।आज शिक्षक शिक्षिकाएं सुबह वीएसके उपस्थिति एप्प के सभी क्रियान्वयन नहीं हो पाने से परेशान जरूर लगे पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर, श्रीमती अलका सोनी, कमल मरकाम, डॉ अनिता पटेल, श्रीमती सरस्वती कश्यप, श्रीमती मिनी मैथ्यू, श्रीमती वीणा पांडेय, श्रीमती भीमेश्वरी राठौर, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती पुष्पलता महेश व कर्मचारियों में नकुल यादव, हरि पटेल, के साथ साथ छात्रा कुमारी शालिनी महंत, कुमारी नंदिता चौहान ने विशेष सहयोग किया








