Home चर्चा में प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सरगुजा यातायात पुलिस के द्वारा की...

प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सरगुजा यातायात पुलिस के द्वारा की गई मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(2) के तहत् कार्यवाही

8
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
वाहन चेकिंग के दौरान 11 ट्रक और 33 बसों में प्रयुक्त प्रेशर हॉर्न किया गया जप्त
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 16/06/2026 को सरगुजा यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन किये जाने पर 11 ट्रक चालकों एवं 33 बस चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(2) के तहत कार्रवाही की गई है तथा उपरोक्त वाहनों में प्रयुक्त प्रेशर हॉर्न को जप्त किया गया है! तथा 11 ट्रक चालकों से 22000/-₹ और 33 बस चालकों से 66000/-₹ समन शुल्क वसूल की गई है!
उपरोक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस की भूमिका उल्लेखनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here