आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार स्कूल नए सत्र में खुलने के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला भोथली में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सरपंच भेषण लाल साहू ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण वेदराम खूंटे, पंच नारायण सोनवानी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामेश्वर लोधी, सतीश लोधी ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया एवं शाबासी देते हुवे शिक्षा के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।
सभी बच्चों का खीर पूड़ी के माध्यम से मुँह मीठा भी कराया गया एवं बच्चो ने कविता कहानी वाचन कर पूर्व ज्ञान को प्रदर्शित किया।इस अवसर पर शिक्षक समुदाय तारावती बंजारे,सुंदरलाल साहू, विनोद यादव,अजीत जांगड़े,ममता तांडव,दिगम्बर बरीहा, कृष्णा चंद्राकर, विष्णु ध्रुव सहित महिला मध्यान स्व सहायतासमूह की सहभागिता रही।








