Home चर्चा में नगर पंचायत के शौचालयो के रख रखाव व मेंटेनेंस कार्य से आ...

नगर पंचायत के शौचालयो के रख रखाव व मेंटेनेंस कार्य से आ रही भ्रष्टाचार की बू

5
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भखारा- भठेली में विभिन्न वार्डो में बने सार्वजनिक शौचालयो को स्वक्छ  व अन्य साफ सुधरा रखने के उद्देश्य से रंग- रोगन, बिजली- पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं पर लगभग 20  लाख रुपए खर्च किए गए है पर जमीनी हकीकत कुछ अलग ही  हालात बया कर रहा है,जैसे कि आप देख पा रहे है कि लाखो रुपए खर्च के बाद भी गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया गया है जिससे नगरवासियों में असंतोष ब्याप्त है, कुछ नगरवासियो ने ऑफ कैमरा हमे बताया कि वार्ड क्रमांक 07 में बने शौचालय में महीनों से ताला लगा हुआ है साथ ही वार्ड क्रमांक 03 में स्थित शौचालय लगभग 15 दिनों से बंद होने से मोहल्लेवासियों को खुले में शौच करने को मजबूर है l
शौचालयों की नियमित सफाई, पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, “सार्वजनिक शौचालयों का नियमित रख-रखाव नगर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साफ-सफाई, पानी और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बेहतर रख-रखाव से नागरिकों को सुविधा मिलेगी और स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को भी बल मिलेगा।”
शौचालयो की मेंटेनेंस और रंग रोगन कार्य में कहीं बिजली के बोर्ड झूलते नजर आ रहे हैं तो कहीं दरवाजो पर रंग-रोगन का कार्य ही नहीं हुआ है तो कहीं पर पेवर चेकर टाइल्स लगाने पर अनिमितता बरती गई है जिससे भ्रष्टाचार की बू आना लाजमी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here