Home कोरबा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मुख्य...

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, कोरबा में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन

12
0
कोरबा।
 आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल तथा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातःकाल किया जाएगा, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here