बतौली संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी
आज दिनांक 20 जून 2026 को थाना बतौली परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त कोटवारों की उपस्थिति में शांति समिति एवं कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता थाना प्रभारी विवेक सेगर ने की। इस दौरान थाना स्टाफ सहित उपनिरीक्षक आभास मिंज एवं आरक्षक क्रमांक 889 अनूप कुजूर उपस्थित रहे।
बैठक में कोटवारों को वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों के हित में यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, जमीन संबंधी विवादों के शांतिपूर्ण निराकरण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।
साथ ही बालक-बालिकाओं, बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाने तथा अपने-अपने ग्रामों में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कोटवारों को प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने सभी को ग्राम स्तर पर पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना तथा पुलिस और ग्रामीणों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बना रहे ।








