Home चर्चा में नए लेबर कोड्स से श्रमिकों को मिलेगा अधिक सुरक्षा कवच, पारदर्शिता और...

नए लेबर कोड्स से श्रमिकों को मिलेगा अधिक सुरक्षा कवच, पारदर्शिता और अधिकार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

18
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में लागू किए जा रहे नए लेबर कोड्स का मुख्य उद्देश्य कामगारों को अधिक सुरक्षा, अधिक पारदर्शिता और अधिक अधिकार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान और उनकी सुरक्षा को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए लेबर कोड्स के तहत कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर को कानूनी मान्यता दी जाएगी, जिससे रोजगार संबंधी अधिकारों को मजबूती मिलेगी। साथ ही, फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए सम्मान, समान अवसर और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतन के दायरे का विस्तार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित है कि देश के श्रमिकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों की पूर्ण रक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान एवं सुरक्षा को मजबूत बनाना ही सरकार की प्रतिबद्धता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here