Home चर्चा में ‘योग भगाए रोग’: कोमाखान हाई स्कूल मैदान में गूंजा ‘ॐ’, शिक्षक और...

‘योग भगाए रोग’: कोमाखान हाई स्कूल मैदान में गूंजा ‘ॐ’, शिक्षक और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

16
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह स्थानीय हाई स्कूल मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक गण, प्रबुद्ध नागरिक एवं भाजपा, कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य और सजगता का संदेश दिया।
सुबह से ही उमड़ी भीड़, प्राणायाम से हुई शुरुआत
सुबह के शांत वातावरण में हाई स्कूल मैदान का नजारा देखने लायक था। योग सत्र की शुरुआत सुबह निर्धारित समय पर दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने वाले कई महत्वपूर्ण आसन कराए गए।
शिक्षकों और बच्चों में दिखा भारी उत्साह
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को अनुशासित करने का माध्यम है। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कठिन से कठिन आसनों का सहजता से अभ्यास किया। मैदान में बिछी मैट पर कतारबद्ध होकर योग करते बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह योगमय बना दिया था
नियमित योग करने का लिया संकल्प
सत्र के समापन पर उपस्थित योग प्रशिक्षकों ने सभी को दैनिक जीवन में कम से कम आधा घंटा योग को देने की शपथ दिलाई। शिक्षकों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और पढ़ाई के तनाव से बचने के लिए विद्यार्थियों के लिए योग बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी को आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here