Home चर्चा में प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की महत्वपूर्ण मुलाकात ...

प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की महत्वपूर्ण मुलाकात जनसरोकार, क्षेत्रीय विकास और आपसी समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा

7
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। प्रेस क्लब कुसमी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिंडाल्को के महाप्रबंधक (जीएम) से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा मीडिया और उद्योग प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विभिन्न जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया तथा आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं हिंडाल्को के जीएम ने पत्रकारों की जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज, प्रशासन और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक संवाद और सहयोग की भावना से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सकती है।
प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष मोहम्मद नेजाम खान ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रकाशन ही नहीं, बल्कि समाज और जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ संबंधित मंचों तक पहुंचाना भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिंडाल्को प्रबंधन और प्रेस क्लब के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मुलाकात के दौरान उद्योग और मीडिया के बीच पारदर्शिता, सूचना के आदान-प्रदान तथा सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में भी इसी तरह नियमित संवाद बनाए रखने और क्षेत्रहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की सहमति जताई।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष मोहम्मद नेजाम खान, सचिव अम्बिकेश गुप्ता, सह सचिव विशाल गुप्ता ,उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं युसूफ खान कोषाध्यक्ष फिरदोस खान, सद्दाम खान, कार्यालय प्रभारी जाशीम खान, इरशाद आलम, चंद्रदीप यादव,पूर्णिमा सेमरिया, सैफ अली, राहुल गुप्ता, सद्दाब खान, सुहैल आलम तथा खालिद सहित प्रेस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here