सनातन धर्म के उत्थान का सशक्त माध्यम है महाआरती… अधिवक्ता चितरंजय
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १६१वीं महाआरती में शामिल पंडित राजकुमार शर्मा (मां सिद्धिदात्री दरबार, सरवानी) ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने आर्शिवचन उद्बोधन में बताया कि देव_मानव हर व्यक्ति की सफलता में नारीशक्ति का योगदान होता है इसलिए हमें नारीशक्ति सम्मान करना चाहिए तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन हिंदु धर्म के उत्थान का सशक्त माध्यम है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, चुलबुली सोनू देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, अंजू देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– मयंक अग्रवाल (रामवतार) तथा शाम का श्रृंगार_ यशवंत देवांगन के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली, निखिल शर्मा (चश्मा संसार) के द्वारा चढ़ाया गया।

आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ, सपना मौर्या, अविनाश गबेल तथा सुंदरकांड_ प्रियंका विकास कोशील, निधि राहुल, एकांश बरेठ, सपना मौर्या, आदित्य अग्रवाल के द्वारा कराया गया तथा ऋतु मीतू के द्वारा हनुमान लला को विशेष माला अर्पित की गई।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।








