Home चर्चा में लखौली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, तिलक लगाकर हुआ नव-प्रवेशी...

लखौली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, तिलक लगाकर हुआ नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत

5
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौली में शानिवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पदमनी साहू जनपद सदस्य , हिरामन साहू सरपंच ग्राम पंचायत लखौली, शेखर साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, रत्थू साहू विधायक प्रतिनिधि, दिनेश चंद्राकर मंडी अध्यक्ष, मोहन साहू उपसरपंच प्रतिनिधि, सोमलाल ओगरे पूर्व सरपंच एवं पालक समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर स्कूल में पहली बार कदम रखने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों और उच्च कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा आरती उतारकर, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। नए वातावरण में इस तरह का स्वागत पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

शासन की मंशानुरूप कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया। अतिथियो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन के विकास का मूल आधार है। उन्होंने पालकों से शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्राचार्य राज्यश्री गुप्ता ने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और पालकों के सहयोग की बात कही। इस अवसर पर संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला विकास समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजमोहन श्रीवास्तव संकुल समन्वयक लखौली एवं आभार प्रदर्शन ज्ञानकुमार वर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनिता बखला, संगीता यादव , गोवर्धन कुमार जंघेल, मंजूलता पटेल ,सुश्री अंजना खुटियारे, श्रीमती बसंती साहू, प्रीति गुप्ता , ओमप्रकाश गुप्ता, प्रेरणा यादव , योगेश बघेल, वर्षा चंद्राकर , संतोष कुमार निषाद, रमेश कुमार यादव ,चंद्रिका निराला , हीरा मंगेशकर , कुजूर सर, शुभेक्षा बंजारे, साय सर, विवेक प्रकाश सिन्हा, रणधीर किंडो, अर्चना मेश्राम, निर्मला चंद्राकर , कोमल सिंह पैकरा, ललिता बघेल, उर्वशी चौहान सहित संकुल के सभी विद्यार्थी समुदाय एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here