कोरबा। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए हमले की जांच के दौरान रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच में संबंधित निर्माण को कथित रूप से अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इधर, इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है और लोग इसे भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले से जोड़कर देख रहे हैं








