संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
दीपका, 28 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दीपका इकाई द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दीपका नगर के नगर कार्यवाह डॉ. अशोक राजवाड़े, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख श्री राजेश यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री श्री आयुष कुमार शर्मा एवं कोरबा संगठन मंत्री श्री प्रदीप साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्र हित, राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दीपका इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें स्वप्ना मोदी को नगर अध्यक्ष, राहुल प्रसाद को नगर उपाध्यक्ष, अंकुश साहू को नगर मंत्री, तथा काजल श्रीवास एवं लक्की साहू को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

इसके अतिरिक्त सारिका जायसवाल को कार्यालय मंत्री, सत्यम शुक्ला को कोष प्रमुख, सलोनी राय को SFS प्रमुख, गोविंद साहू को SFD प्रमुख, वृत्ति राठौर को RKM प्रमुख, दिव्या यादव को नगर क्रीड़ा प्रमुख, विनायक रजक को जिज्ञासा प्रमुख, आयुष साहू को सोशल मीडिया प्रमुख, नमन तिवारी को स्टूडियोमेट्रिक प्रमुख, साहिल नामदेव को NSS प्रमुख, सुमित राठौर को NCC प्रमुख, सौरभ सिदार को महाविद्यालय प्रमुख, गुलाबसा परवीन को विद्यालय प्रमुख, पल्लवी श्रीवास को छात्रावास प्रमुख, विकास प्रजापति को स्टडी सर्कल प्रमुख तथा तरुण राठौर, मनीषा धीवर, कावेरी जायसवाल, तुषार साहू, मानसी पटेल एवं प्रीति पटेल को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। परिषद ने सभी नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दीपका इकाई संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी तथा छात्र शक्ति को संगठित कर समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करेगी।








