Home मुख्य ख़बरें ईपीएफओ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ये...

ईपीएफओ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ये अहम सेवाएं, क्लेम और पासबुक नहीं कर पाएंगे एक्सेस

11
0

EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक बहुत जरूरी जानकारी साझा की है। अगर आप भी ईपीएफओ के तहत आते हैं और आने वाले हाल-फिलहाल में क्लेम सब्मिट करना चाहते हैं या पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है। EPFO ने कहा कि क्लेम सबमिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ दिनों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

EPFO ने इसके लिए सब्सक्राइबर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजकर जानकारी दी है। एक सब्सक्राइबर को EPFO का ये मैसेज 30 जून को आधी रात 02.33 बजे प्राप्त हुआ। EPFO ने अपने मैसेज में कहा कि वो अपने डेटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड कर रहे हैं। इस पूरे प्रोसेस की वजह से 26 जून से सब्सक्राइबर्स के लिए क्लेम सब्मिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

1 जुलाई से सभी प्रभावित सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद

ईपीएफओ ने बताया कि ये सभी सेवाएं 1 जुलाई से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सरकारी एजेंसी ने अपने मैसेज में आगे कहा, ”उम्मीद है कि 1 जुलाई, 2026 से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। EPFO ​​इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।”

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान सब्सक्राइबर्स ई-पासबुक भी एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, 26 जून से 1 जुलाई तक नए कर्मचारियों के लिए UAN भी जनरेट नहीं हो पाएंगे।

किसी भी तरह की मदद के लिए 14470 पर कॉल कर सकते हैं सब्सक्राइबर्स

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने सब्सक्राइबर्स और एम्प्लॉयर्स को सलाह दी है कि वे अपने लेन-देन की योजना इस अपग्रेडेशन को ध्यान में रखकर बनाएं। इस पूरे प्रोसेस के पूरा होने तक EPFO ​​कॉल सेंटर के नंबर 14470 पर सहायता उपलब्ध रहेगी।

अपग्रेड पूरा होने के बाद आम लोगों को क्या होगा फायदा

ऐसा माना जा रहा है कि अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद EPF सब्सक्राइबर्स को क्लेम सेटलमेंट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बताते चलें कि अभी क्लेम फाइल करने से लेकर बैंक खाते में पैसे आने में 20 से 25 दिन तक का समय लग जाता है। इसके साथ ही, अपग्रेडेशन के बाद EPFO ​​की बाकी ऑनलाइन सर्विस का अनुभव भी पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here