Home चर्चा में फरफौद में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

फरफौद में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

1
0

सोमन साहू/आरंग –

आज 2 जुलाई को फरफौद में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत फरफौद के सरपंच एवं समस्त पंच गण उपस्थित रहे। साथ में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों के साथ साथ पालक एवं महिला समिति ,संकुल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सरपंच , शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष के द्वारा विद्या की देवी मां शारदा की पूजा अर्चना की गई पश्चात शाला गणवेश एवं पुस्तक वितरण किया गया।सरपंच द्वारा बच्चों को शाला में नियमित उपस्थिति व मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया इस उत्सव में बच्चों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक प्रफुल्ल कुमार माँझी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here