Home चर्चा में नगर के पूर्व पार्षद के स्वास्थ्य लाभ के लिए आर्थिक सहायता...

नगर के पूर्व पार्षद के स्वास्थ्य लाभ के लिए आर्थिक सहायता हेतु न्यूज़ 36 गढ़ के माध्यम से आम जन मानस को अपील

24
0

खिलेश साहू –

नगर पंचायत भखारा-भठेली के वार्ड क्रमांक 06 के पूर्व पार्षद केशव साहू गंभीर ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं और वर्तमान में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे है, इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

परिजनों ने बताया कि अब तक इलाज में काफी धनराशि खर्च हो चुकी है और आगे के उपचार, दवाइयों तथा आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग की जरूरत है। परिवार ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने न्यूज़ 36 गढ़ के माध्यम से मानवीय आधार पर सहायता करने की अपील की है।

जो भी व्यक्ति आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, वे परिवार से सीधे संपर्क कर सकते हैं या उपलब्ध बैंक खाते या यूपी आई के माध्यम से सहायता भेज सकते हैं। छोटी से छोटी मदद भी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here