Home अंतर्राष्ट्रीय तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का भव्य अंतिम संस्कार:...

तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का भव्य अंतिम संस्कार: लाखों की भीड़, वैश्विक प्रतिनिधियों की मौजूदगी और भावुक विदाई समारोह

16
0

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत शनिवार से हुई। समाचार एजेंसियों के अनुसार, अंतिम विदाई समारोह में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के दौरान हुए एक हवाई हमले में 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई थी।

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई के पार्थिव शरीर को कांच के ताबूत में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कई लोग भावुक होकर रोते नजर आए, जबकि कुछ लोग ‘हम सब एक हैं, बदला लेंगे’ के नारे लगा रहे थे। कई शोकाकुल लोग बैनर और झंडे लेकर पहुंचे। पूरे तेहरान में खामेनेई की तस्वीर वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। शिया परंपरा के अनुसार कई लोगों ने शोक प्रकट करते हुए अपनी छाती पीटी। 27 साल की हनानेह मौसवी, जो अपनी मां के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, ने कहा,

ग्रैंड मोसल्ला में बनाए गए मंच को उसी शैली में तैयार किया गया, जहां खामेनेई पहले अपने भाषण दिया करते थे। यह स्थान कथित तौर पर उस इजरायली हवाई हमले में नष्ट हो गया था, जिसमें उनकी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हुई थी। खामेनेई के ताबूत के ऊपर उनकी काली पगड़ी रखी गई थी, जिसे पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने का प्रतीक माना जाता है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत भी वहीं रखे गए।

ईरानी सरकार को उम्मीद है कि अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल होंगे। इसे 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के अंतिम संस्कार के बाद सबसे बड़ी भीड़ माना जा रहा है। उस समय भी लगभग एक करोड़ लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे, हालांकि भगदड़ में कई लोगों की मौत भी हुई थी। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजकों ने लोगों पर पानी का छिड़काव किया और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की। तबरिज से लगभग 530 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे अली काजेमी ने कहा,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here