Home कोंडागांव हाई स्कूल सालेभाट में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: 104 छात्र छात्राओ...

हाई स्कूल सालेभाट में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: 104 छात्र छात्राओ ने किया हजारों सीड बॉल का हुआ निर्माण

8
0

विनीत पिलई/कोंडागांव –

इको क्लब हाई स्कूल सालेभाट​, के तत्वाधान में पचास हजार सीड बाल का निर्माण किया गया. इस कार्यक्रम मे गरंजि, कहुआ, साहजा, कपोत, सीताफल, जामुन, इमली, गुलमोहर, बेहडा, चार, खमहार , आम, हररा, महुआ. आदि पौधों के बीज का सीड बाल निर्माण किया गया.

​प्रकृति को हरा-भरा बनाने ,जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने , जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम मे संस्था के कक्षा छटवी से लेकर कक्षा दसवी तक 104 छात्र छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


एक बीज, हजारों हरियाली की उम्मीद’ से स्कूली छात्रों ने मिलकर मिट्टी, खाद और बीजों के मिश्रण से हजारों सीड बॉल तैयार किए। इन सीड बॉल्स का उपयोग इस मानसून में जंगलों और खाली पड़े स्थानों पर हरियाली बढ़ाने के लिए किया जाएगा। सीड बाल निर्माण गतिविधि को पूर्ण कराने मे ईको क्लब प्रभारी फणीश्वर साहू सहित संस्था के समस्त शिक्षकों का प्रमुख योगदान रहा. सीड बाल निर्माण कार्यक्रम के अंत मे संस्था के समस्त शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं ने शासन की बहुत ही महत्वाकांछी योजना ‘ईको क्लब मिशन लाइफ ‘के तहत एक पेड़ माँ के नाम एक पौधा लगाने का वचन लिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here