Home कोरबा परिवहन सुविधाओं के लिए तरस रहा दीपका पार्षद अरुणीश तिवारी ने कलेक्टर...

परिवहन सुविधाओं के लिए तरस रहा दीपका पार्षद अरुणीश तिवारी ने कलेक्टर से की सिटी बस चलाने की मांग

8
0

गेवरा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी

दीपका कोयलांचल नगरी दीपका और इसके आसपास के ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन की लचर व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं अरुणीश तिवारी ने क्षेत्र की जनता को आवागमन में हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए उन्होंने कोरबा जिलाधीश (कलेक्टर) को एक आधिकारिक पत्र लिखकर दीपका से चार प्रमुख मार्गों पर तत्काल ‘सिटी बस’ सेवा शुरू करने की पुरजोर मांग की है।

दीपका एक प्रमुख औद्योगिक और सघन आबादी वाला क्षेत्र है। इसके बावजूद, जनसुविधा के नाम पर यह क्षेत्र वर्तमान में पूरी तरह से लाचार और उपेक्षित है। यहाँ से जिला मुख्यालय या अन्य ब्लॉकों तक जाने के लिए कोई भी उचित सार्वजनिक वाहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसका सीधा खामियाजा प्रतिदिन सफर करने वाले छात्र-छात्राओं, मजदूरों, मरीजों और आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है, जिन्हें मजबूरी में निजी वाहनों का मनमाना किराया चुकाना पड़ता है।इन चार प्रमुख मार्गों दीपका से कोरबा दीपका से कटघोरा दीपका से बलौद दीपका से पाली पार्षद तिवारी ने स्पष्ट किया कि इन मार्गों पर सिटी बस सेवा शुरू होने से न केवल दीपका नगर के निवासियों को, बल्कि आसपास के दर्जनों ग्रामीण अंचलों की जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी इन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री और उच्चअधिकारियों के अलावा मुख्य सचिव को भी पत्र को अग्रेषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here