Home चर्चा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे सरगुजा पुलिस...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे सरगुजा पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण का चलाया गया अभियान, दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश।

9
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे समस्त थाना/चौकी परिसरों, पुलिस लाइन मे अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच ‘एकता’ के सूत्र को मजबूत करना एवं वृक्षारोपण के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करना।
पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एकता वृक्षारोपण अभियान का किया गया भव्य आयोजन।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे एकता वृक्ष अभियान के तहत समस्त थाना चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी एवं पुलिस लाइन परिसर मे वृहद वृक्षारोपण का अभियाना चलाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना/चौकी एवं पुलिस लाईन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आज़ दिनांक को एक साथ वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। परिसर मे विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, पुलिस और जनता के बीच ‘एकता’ के सूत्र को मजबूत करना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करना है।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान इस पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो ने आम जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग करें। वृक्षारोपण के तहत लगाए गए पौधो का सब मिलकर संरक्षण करे, एकता वृक्ष अभियान के जरिये समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखा जा सकता है, जलवायु परिवर्तन समेत ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से भी प्रभावी कमी लाई जा सकती है।
एकता वृक्ष अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे समस्त थाना/चौकी प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानो ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here