Home चर्चा में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमने...

एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमने सामने,एक ही नाम हर बार एल्डरमैन की कुर्सी पर कैसे।

10
0
लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
 एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश 
आश्वासन के बाद भी लक्ष्मण साहू को नहीं बनाया गया एल्डरमैन =नाराजगी 
लखनपुर नगर पंचायत में अब एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सामने सामने नजर आ रहे हैं एक तरफ़ जहाँ केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है तो वही नगर में भी बीजेपी पार्षद काफ़ी संख्या में वार्डों में बतौर पार्षद चुने गए हैं। ऐसे में लखनपुर में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर अब बड़ा सियासी घमासान देखने को मिल रहा है जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर भरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि नगर पंचायत लखनपुर में प्रदेश सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद एल्डरमैनो की नियुक्ति की गई जिसमे बार बार एक ही व्यक्तियों की नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं के बीच अब भारी विरोध नजर आ रहा है। नगर पंचायत चुनाव के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्षद चुनाव नहीं लड़ने की शर्त पर एल्डरमैन की नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया गया था जिसके बाद अब एल्डरमैन नियुक्ति में नाम नहीं आने के बाद यह विरोध कार्यकर्ताओं के बीच देखा जा रहा है।
लखनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष अग्रवाल ने कहा कि ऐसा लग रहा है नगर पंचायत लखनपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं का अकाल है इसलिए कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को बार बार एल्डरमैन का पद दिया जा रहा है। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण साहू ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हमे 6 माह पूर्व आश्वासन दिया गया था की आपको एल्डरमैन नियुक्त किया जाएगा परंतु हमारा नाम उस सूची से कोसो दूर है। इसी तरह कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है की आख़िर में एक ही व्यक्ति को दो से तीन बार एल्डरमैन बनाया जा रहा है यह समझ से परे है और भाजपा संगठन की क्या मजबूरी थी जो अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौक़ा नहीं दिया जा रहा या एल्डरमैन नियुक्ति के लिए नाम किसने भेजा ये भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने बताया की छ माह पूर्व संगठन के द्वारा मेरे से एल्डरमैन नियुक्ति हेतु नाम मांगा गया था जिसमे मेरे द्वारा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का नाम भेजा गया था जिसमे एक ही व्यक्ति को दोबारा तिबारा एल्डरमैन क्यों नियुक्त किया गया इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू से चर्चा करने पर बताया गया की मेरे द्वारा छ माह पूर्व मात्र तीन नाम भेजा गया था तीनो में से किसी भी व्यक्ति को संगठन द्वारा एल्डरमैन के रूप में नियुक्त नहीं किया गया है और बार बार एक ही व्यक्ति को एल्डरमैन बनाया गया ये समझ से परे है।
आरोप प्रत्यारोप के बीच अब भाजपा संगठन में फिर एक बार एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर चर्चा गरम है जिसके बाद अब लगातार एक ही नाम के सामने आना कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी का कारण बना हुआ है। अब देखना होगा कि भाजपा के जिला और प्रदेश संगठन इस ओर क्या निर्णय लेती है या फिर एल्डरमैन नियुक्ति भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच एक बड़ा विवाद बनके उभरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here