Home चर्चा में महतारी वंदन योजना से गीता यादव को मिला आर्थिक संबल, हर माह...

महतारी वंदन योजना से गीता यादव को मिला आर्थिक संबल, हर माह की सहायता से पूरी हो रही घर की छोटी-मोटी जरूरतें

5
0

हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी// छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभरी है। यह योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहभागी बनने का अवसर भी दे रही है। जिले के ग्राम मसौरा की निवासी श्रीमती गीता यादव इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। योजना के तहत उन्हें अब तक 28 किश्तों के रूप में कुल 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

गीता यादव बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से वे घर की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करती हैं। पहले दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता मिलने से घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक सहायता के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। अब वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका मानना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी करा रही है।

गीता यादव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके जैसे लाखों परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है और वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं। आज महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य का मजबूत आधार बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here