कोरबा
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक श्री संजू नग़मियाँ सिंह के आह्वान पर आज सभी जिला मुख्यालयों में वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरुवात की गयी, जिसके परिपेक्ष्य में कोरबा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा शिवाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को छत्तीसगढ़ सम्हादन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं कोरबा महापौर दीदी संजू देवी राजपूत जी की विशेष उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । तत्पश्चात एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।

कार्यक्रम में माँ मंत्री लखन लाल देवांगन जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें प्रखर राष्ट्रवाद का प्रणेता बताया ।उन्होंने कश्मीर में उनके योगदान को याद करते हुए दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का प्रतिकार करने और आज उनके पदचिह्नों पर चलकर धारा 370 हटाए जाने को लेकर देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को साधुवाद दिया । कोरबा महापौर दीदी संजू देवी राजपूत ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा सुशासन के संकल्प को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने को बात कही । कार्यक्रम में माइक सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी जी, भाजपा मंत्री दीदी कमला बरेठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा उपस्थित थे । शिवाय हॉस्पिटल प्रभंजन को ओर से डायरेक्टर डॉ यशा मित्तल, डॉ दैविक मित्तल जी एवं अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे ।


कार्यक्रम का संचालन भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने किया उन्होंने बताया कि ये वृक्षारोपण अभी अभियान की शुरुवात है इसे पूरे जिले में वर्षा ऋतु में वृहत रूप में संपन्न किया जाएगा । कार्यक्रम में भाजपा के कुंज द्विवेदी, दया निधि प्रधान, स्मिता सिंह, उमेश यादव, मधुर अग्रवाल,भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी, गुड़िया यादव, युवराज चन्द्रा, अजय साहू जी, रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम प्रभारी स्वप्निल झा का विशेष योगदान रहा । तेज बारिश में ये संकल्प को शक्ति ही थी जिसने भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे रहे वही मंत्री, महापौर जी भी कार्यकर्ता भाव से भीगते पानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत किए और कार्यक्रम को सफल बनाया ।









