Home चर्चा में शासन के निर्देश का हो रहा अवहेलना विद्यालयों का निर्धारित तय समय...

शासन के निर्देश का हो रहा अवहेलना विद्यालयों का निर्धारित तय समय सिमा को दिखा रहे शिक्षक ठेंगा

5
0

खिलेश साहू –

शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाना है। इसके बावजूद कुरूद विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सिर्री में निर्धारित समय के बजाय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक विद्यालय संचालित किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति और बैठक रजिस्टर को लेकर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 23 शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक केवल 3 शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित मिले। आरोप है कि शिक्षकों की उपस्थिति VKS App में सुबह 7:30 बजे दर्ज की गई, जबकि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। इससे उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और शासन के निर्देशों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विवाद उस समय और गहरा गया जब विद्यालय में मौजूद एक शिक्षिका ने बैठक का उपस्थिति रजिस्टर दिखाया। रजिस्टर के 16वें कॉलम में बैठक की कार्यवाही दर्ज होना बताया गया है। आरोप है कि कुल 23 शिक्षकों वाले विद्यालय में बैठक की उपस्थिति रजिस्टर पर केवल एक शिक्षक के ही हस्ताक्षर दर्ज मिले। यदि यह रिकॉर्ड सही है, तो यह सवाल उठता है कि क्या बैठक में वास्तव में अन्य शिक्षक शामिल हुए थे या नहीं। इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति की पुष्टि सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य कुमार राम बांधे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय सुबह 7:30 बजे से संचालित किया गया था तथा नए स्कूल गठन से संबंधित बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा, “जो करना है, कर लीजिए।”

वहीं, इस मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत अध्यक्ष सीतेश्वर सिन्हा से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

अब देखना यह होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित उच्च अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर शासन के समय-निर्देशों, VKS App में दर्ज उपस्थिति तथा बैठक रजिस्टर की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हैं या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं तथा यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधितों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here