विकास अग्रवाल/लखनपुर।
संकुल केंद्र गुमगरा कला एवं गुमगरा खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव’ ग्राम पंचायत गुमगरा कला के सामुदायिक भवन में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना और उन्हें विद्यालयीन शैक्षिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के सदस्य श्रीमती नीतू धर्मेन्द्र झारिया ,ग्राम पंचायत गुमगरा कला के सरपंच श्रीमती कलावती ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एवं संकुल विद्यालय परिवार की ओर से नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और ड्रेस भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि के उद्बोधन में कहा कि बच्चे कल के भविष्य है जिसे हम जैसा रूप देंगे वैसे ही कार्य में जायेगे जिसमें शिक्षक , पालक और अभिभावक का विशेष योगदान रहता है इसी क्रम में संकुल प्राचार्य श्री नारायण साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शाला प्रवेश उत्सव केवल बच्चों के विद्यालय में प्रवेश का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उनके स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखने का पर्व है।” उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक विकास और संस्कारों के महत्व पर भी विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा की गई स्वागत व्यवस्था और बच्चों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया, ज्ञान प्रसाद, ओमप्रकाश , गौरी शंकर साहू, कपूर साहू , शिव प्रताप , सुनील सिंह , प्रमिला, अरविंद गुप्ता BPO संकुल परिवार से नारायण साय (संकुल प्राचार्य ) भागीरथी कुमार अजय , राम जतन यादव संकुल समन्वयक शिव व्रत पावले, भावना वर्मा, दिनेश सिंह, विनोद प्रजापति, दिनेश कुमार, खुशबू रानी, सुखनंदन, विष्णु सिंह, आरती सिंह, संजय सिंह,लालमणि, अवध नारायण, कल्याण, संतोष यादव, हरीश सिंह, श्याम लाल, लीला देवी, युत राम, संजीव, सतवंती सिंह, सज्जन सिंह,विजय, मनोज बड़ा, निर्मला, शशिकांत, शीला यादव, मोहम्मद इरफान, सूरज,दीपक, राजेश गुप्ता, कृपा राम, शशि कला, अंजू चतुर्वेदी, रामलाल,संजय रामकुमार, राकेश पटेल, राजेश केरकेट्टा शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।








