Home कोरबा कुदमुरा बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने किया फलदार पौधा रोपण, “एक...

कुदमुरा बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने किया फलदार पौधा रोपण, “एक पेड़ मां के नाम” को दिया बल

10
0

हेमलाल झारिया/कोरबा: पर्यावरण संरक्षण और बस स्टैंड को हरित बनाने के उद्देश्य से आज कुदमुरा बस स्टैंड परिसर में फलदार पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल झारिया के अगवाई में स्थानीय युवाओं ने मिलकर बस स्टैंड परिसर में पौधे लगाकर एक सराहनीय पहल की।

हेमलाल झारिया ने कहा: “बस स्टैंड सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं, अब ये हरियाली का केंद्र भी बनेगा। गर्मी में यात्रियों को छाया मिलेगी और पर्यावरण भी शुद्ध होगा।”

भूपेंद्र चावड़ा, एवं दीपक कुमार मिश्रा ने कहा “इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी हम सबका है और बस स्टैंड के दुकानदारों की होगी। हर महीने पानी और निराई की व्यवस्था की जाएगी।”

बस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने इस पहल की सराहना की। एक यात्री ने कहा “पहले धूप में खड़ा होना पड़ता था, अब 2 साल बाद यहां बैठकर आम जामुन भी खा सकेंगे।”

उपस्थित युवाओं ने कहा कि “बस स्टैंड पर धूप बहुत होती है। इसलिए हमने तय किया कि यहां फलदार और छायादार पौधे लगाए हैं। 2-3 साल में ये बड़े होकर यात्रियों को राहत देंगे। हम आगे भी हर महीने पौधा रोपण करेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल झारिया, भूपेंद्र चावड़ा, बैजनाथ अग्रवाल, बिन्नी डहरवाल, दीपक कुमार मिश्रा, मुकेश, बरातु सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here