Home चर्चा में आशीष यादव सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की...

आशीष यादव सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, सर्व यादव समाज ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

7
0

बलरामपुर संवाददाता – यूसुफ खान

शंकरगढ़ (बलरामपुर), 8 जुलाई। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आशीष यादव एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सर्व यादव समाज सरगुजा संभाग ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के नाम थाना प्रभारी शंकरगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम दोहना में भूमि विवाद को लेकर 5 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पूर्व में ही थाना शंकरगढ़ को दे दी गई थी। इसके बावजूद बाद में दर्ज एफआईआर में निर्दोष लोगों को आरोपी बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाद के दौरान आशीष यादव एवं अभिषेक यादव के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत थाना शंकरगढ़ में की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। साथ ही विवाद शांत कराने पहुंचे कुछ लोगों को भी आरोपी बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।

सर्व यादव समाज ने यह भी दावा किया है कि विवाद के दौरान एक महिला द्वारा स्वयं अपनी साड़ी फाड़कर झूठे मामले में फंसाने की बात कही गई थी, जिसका वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इसके अलावा 7 जुलाई 2026 को बिना सर्च वारंट कुछ लोगों के घरों में की गई कथित तलाशी की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
समाज ने ज्ञापन में मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो थाना शंकरगढ़ के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवनाथ यादव (प्रदेश संगठन मंत्री, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़), हीरालाल यादव (प्रदेश महासचिव, अखिल भारतीय यादव सभा छत्तीसगढ़), देवनारायण यादव (अध्यक्ष, सर्व यादव समाज सरगुजा संभाग), कुलदीप यादव (युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री, सर्व यादव समाज बलरामपुर), संतोष यादव (युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सर्व यादव समाज बलरामपुर), अनुज यादव, रामलाल यादव, श्याम मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here