Home चर्चा में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष बनने पर राजेश कुमार राजपूत का...

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष बनने पर राजेश कुमार राजपूत का हुआ प्रथम अभिनंदन

3
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजेश कुमार राजपूत का रायपुर स्थित जे.आर. दानी विद्यालय में प्रथम अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों, विद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य एवं सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जे.के. सिंह सहित शिक्षा मंडल के सदस्य, विद्यालय परिवार और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजेश कुमार राजपूत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश कुमार राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी तथा संस्कृत को उसका यथोचित सम्मान दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।

इस अवसर पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ एवं राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति संस्कृत भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here