Home चर्चा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस की बड़ी...

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, यातायात नियमो की अनदेखी करने वाले 158 बाइक जब्त।

6
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को बाइकर्स गैंग के विरुद्ध सख़्ती से अभियान चलकर कार्यवाही करने दिए गए थे दिशा निर्देश।
थाना कमलेश्वरपुर, थाना दरिमा, थाना मणीपुर, यातायात शाखा एवं थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई एक साथ कार्यवाही।
नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर दी गई सख्त समझाईस, समझाईस पश्चात ना मानने पर वैधानिक कार्यवाही करने की दी गई कड़ी चेतावनी।
सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी, यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों एवं आमनागरिकों को परेशान करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चलेगी कार्यवाही।

गत दिवस थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत क्षेत्र से बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया था, वीडियो में कुछ युवक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे थे, उक्त गतिविधियों से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, थाना दरिमा, यातायात शाखा, थाना मणीपुर एवं थाना कोतवाली को बाइकर्स समूह एवं यातायात नियमो की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के नियमो के तहत सख़्ती से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम मे आज़ दिनांक को चेकिंग दौरान यातायात शाखा द्वारा कुल 50 वाहन चालक, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 55 वाहन चालक, थाना दरिमा द्वारा 40 वाहन चालक, थाना कोतवाली द्वारा 08 वाहन चालक एवं थाना मणीपुर द्वारा 05 वाहन चालक कुल 158 वाहनों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई, चेकिंग दौरान नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को पुलिस टीम द्वारा बुलाकर कड़ी समझाईस दी गई, समझाईस के पश्चात भी नहीं मानने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई, अन्य वाहन चालकों पर सख़्ती जारी रखते हुए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही की गई है। सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी, यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों एवं आमनागरिकों को परेशान करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जायगी।
सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है कि किसी भी दर्शनीय स्थल या अन्य स्थानों पर बाइकर्स समूह द्वारा सड़क जाम करने अथवा वाहनों के साइलेंसर से तेज आवाज़ निकालकर परेशान करने सम्बन्धी जानकारी अथवा सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 मे फ़ोन कर अपनी सूचना दर्ज करा सकते है, सरगुजा पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जायगी एवं सूचक का नाम गोपनीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here