Home चर्चा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 19 स्वयं सेवकों को उनकी गुणवत्ता की A...

राष्ट्रीय सेवा योजना के 19 स्वयं सेवकों को उनकी गुणवत्ता की A प्रमाण पत्र देकर बधाई दिया गया

10
0

लक्ष्मी नारायण लहरे/सारंगढ़। जिला मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर स्कूल में सुबह 11 बजे प्राचार्य एस पी भारती के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े ने कार्यक्रम में 19 विद्यार्थियों को उनकी गुणवत्ता की A प्रमाण पत्र दिए । प्राचार्य एस पी भारती ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बोले हमारे कोसीर स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से संबंधता रखती है और जिले में सबसे ऊपर ग्राफ में नाम हैं । कहते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाले । वहीं वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पढ़ाई लिखाई के लिए मेहनत और विश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए । स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता विजय महिलाने ने शिक्षा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा शिक्षा का उद्देश्य है सर्वांगीण विकास है यह प्रमाण पत्र आप लोगों की गुणवत्ता को दर्शाती है।

11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को जो विगत वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के थीम के अंतर्गत साफ- सफाई,वृक्षारोपण,नशा मुक्ति कार्यक्रम ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम ,शिक्षा का महत्व जैसे विषयों में 240 घंटे नियमित कार्य के आधार पर A प्रमाण पत्र दिया जाता है जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम होते हैं । यह प्रमाण पत्र उनकी परीक्षा के बाद दिया जाता है । यह प्रमाण पत्र प्रमुख रूप से नरेंद्र कुमार साहू , खुशबू भारद्वाज, प्रीति बंजारे , निशा भारद्वाज , चांदनी भारद्वाज, रीना सिदार सहित 19 विद्यार्थियों को दिया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के प्राचार्य एस पी भारती , वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , व्याख्याता विजय महिलाने , नवधा रामकोशले, कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े ,गंगाधर बैरागी , अरुण रात्रे, एस के पटेल , उत्तम कुर्रे , श्रीमती बसंती भगत , प्रियंका तिग्गा उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here