आरंग संवाददाता – सोमन साहू
कर्मा विद्यालय समोदा में प्रवेश उत्सव पर बच्चों को तिलक चंदन मिठाई खिलाकर किये। आरंग , नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कर्मा विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष प्रवेश उत्सव उत्सव मनाया गया सबसे पहले माँ सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना की तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती वंदना स्मरण की जिसमें मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र कुमार पटले स्वामीआत्मसंद समोदा के प्रिंसिपल ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा, केक खिलाकर गणवेश देकर बच्चों एवम् शिक्षकों को अपनी उद्बोधन में शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और आप सभी बच्चों अपनी माँ बाप ने आपको स्कूल भेज रहे हे और हमेशा पढ़ाई के प्रति गुरुओं के प्रति अच्छी शिक्षा प्रदान करना और हमेशा बड़ों का सम्मान अच्छाई के रास्तों पर चले ताकि आप लोग आगे बढ़कर आपके परिवार, स्कूल गाँव का नाम को रोशन करे

इस आयोजन के लिये शाला प्रबंधन, शिक्षकगणों का भूरी भूरी प्रशंसा की अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र साहू श्याम हॉस्पिटल समोदा के संचालक ने भी सभी बच्चों को तिलक चंदन पेन कापी मिठाई देकर बधाई दी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदकुमार साहू संचालक कर्मा विद्यालय, नरेंद्र साहू सामाजिक कार्यकर्ता श्री मति नम्रता देवांगन प्रिसीपल शिक्षकगण पूजा साहू, श्रीमती टिकेसवरी मानिकपुरी, इंदु साहू, संजना साहू, श्रीमती सुमन चक्रधारी, वंदना साहू पूर्णिमा साहू, पुष्पा साहू, सावित्री साहू केयरटेकर सरोजनी सोनी, श्रीमती यशोदा सेन सभी बच्चों को चंदन तिलक लगाते हुए मिठाई खिलाकर नवप्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए और इस सफ़ल आयोजन के लिये स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के शिक्षा संस्सकर में कभी कोई कमी नहीं आने दें सभी शिक्षकों को बधाई दिए








