संवाददाता – बृजेश चतुर्वेदी
आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जीएवं जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने शा. उ. मा. वि. केदमा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए तथा कहा की अभिभावक भी अपने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजें उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करें मंत्री जी ने अध्ययन सामग्री एवं स्कूल ड्रेस भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही विनोद हर्ष ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश बच्चे शाला त्यागी होते हैं जिन्हे चिन्हित कर पुनः अध्ययन हेतु प्रोत्साहित कर उनका प्रवेश कराया जाना चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए! पहले के ज़माने में विद्यालय दूर होते थे एवं अवगमन के साधन भी सिमित थे इस कारण कई लोगों को पढ़ाई छोड़ना पड़ता था परन्तु आज ऐसा नही हैं शासन ने विद्यालय के दूरी को कम करके गाँव गाँव में विद्यालय खोल दिए हैं एवं उनमें समुचित व्यवस्था भी अध्यापन हेतु उपलब्ध करा दिए हैं,कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष प्रबोध सिंह एवं जनपद सदस्य नागेश्वरी सिंह ने भी सम्बोधित किया

साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला केदमा माध्यमिक शाला केदमा बालक आश्रम केदमा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदमा ने मिलकर आयोजित किया था इस अवसर पर सभी नव प्रवशी बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया, साथ ही सभी स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विधर्थियों को भी सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल केदमा सरपंच कृतिका सिंह देवगढ़ मण्डल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, केशमा सरपंच लगन मोती बुधमोहन सिंह, बृजेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, श्रीनाथ सिंह, रमेश यादव, आकाश जायसवाल,पारसनाथ यादव, माहेश्वर पैकरा, प्रधान पाठक रामलाल सिंह, अनूप विस्वास, के सी साहू, के सी बघेल, वनपाल गिरीश बहादुर सिंह, दाश सर सहित सभी विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक वन विभाग के समस्त स्टॉफ तथा पुलिस विभाग के समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे









