Home चर्चा में बाराद्वार रेलवे फाटक पर घंटों जाम, 20 गांव प्रभावित। नेता प्रतिपक्ष अभिषेक...

बाराद्वार रेलवे फाटक पर घंटों जाम, 20 गांव प्रभावित। नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने PM और रेल मंत्री से अंडर ब्रिज बनाने की मांग की

14
0
सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर
सक्ती/बाराद्वार: नगर पंचायत नया बाराद्वार, जिला सक्ती के बाराद्वार रेलवे फाटक पर रेक पॉइंट के कारण प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को पत्र लिखकर फाटक पर अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र रेलवे बोर्ड को अग्रेषित करने की मांग की है।
श्री राय ने पत्र में बताया कि बाराद्वार हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। यहां 3-4 रेक पॉइंट हैं जहां मालगाड़ियों की कटिंग करके रेक लगाया जाता है। इससे फाटक घंटों बंद रहता है।
मुख्य समस्याएं:
1. 20+ गांव प्रभावित – जाम के कारण छात्रों, मरीजों और आम नागरिकों को परेशानी। आपातकाल में एंबुलेंस भी नहीं निकल पाती।
2. रेल संचालन प्रभावित – मुख्य लाइन होने के कारण Express और Superfast ट्रेनों को भी Outer में रोका जाता है।
3. राजस्व की हानि – बाराद्वार रेक पॉइंट डोलोमाइट परिवहन के लिए बिलासपुर मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाला पॉइंट है।
श्री राय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व में यहां ओवर ब्रिज का भूमि पूजन/वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया था, परंतु निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
उन्होंने DRM से अनुरोध किया है कि बाराद्वार फाटक पर अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रेल मंत्री जी को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here