अनंत साहू – बेमेतरा
छ.ग. गौ सेवा आयोग के संरक्षक संत श्री बालक दास महाराज जी से मुलाकात आज छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले प्रशिक्षित गौ सेवक प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यक र्ता एवं मैत्री महासंघ ने आज छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के संरक्षक संत श्री बालक दास महाराज जी से मुलाकात करके अपनी पीड़ा बताई। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग मंत्रालय के आदेश पत्र क्रमांक 1295 दिनांक 6/8/25 को प्राप्त हुआ जिसमें गौ सेवक प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को इस गौ धाम धाम योजना में कार्य करने के लिए प्राथमिकता दिया गया और मासिक मानदेय 13126/- का मासिक मानदेय के लिए आदेश प्राप्त हुआ । माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 14/3./26 को 29 गोधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया गया पर अभी तक धरातल में नहीं आया है जो चिंता की विषय है । आज गौ माता को संरक्षण मिले जिससे आए दिन रोड में एक्सीडेंट से भी राहत मिले। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा सचिव पुष्पकांत शर्मा और कोषाध्यक्ष धर्मेश अटनागर संयुक्त रूप से कहा कि जब भाजपा सरकार घोषणा किया तो अमल भी करें आज हम सभी निराश हैं और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने महाराज जी के पास आए हैं। सह सचिव एवं जिला महासमुंद के प्रमुख रामकृष्ण सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानी राम यादव ने कहा कि आज छग गौ सेवा आयोग ने गोधाम योजना पटल में लाने में अहम भूमिका है पर सरकार गंभीरता से नहीं लेना जो चिंता की विषय है। जिला अध्यक्ष बालोद से किशोर साहू जिला बेमेतरा अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि आज हम लोग गौ माता की सेवा करते हुए पशुधन विकास विभाग में 25 वर्ष हो गया पर आज भी हमें एक निश्चित मासिक मानदेय भी नहीं मिलता और जब इस गोधाम योजना में हमें कार्य के लिए प्राथमिकता मिला तो छत्तीसगढ़ शासन गोधाम को धरातल में नहीं ला पा रहा है जब 29 गोधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया तो उसे तत्काल धरातल में भी लाए । महाराज जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के द्वारा योजना बनाकर छत्तीसगढ़ शासन को दिया गया और हमारी आयोग भी चाहता है कि अतिशीघ्र गौ धाम योजना को धरातल में लाए और गौ सेवक प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं मैत्री को सेवा करने का अवसर मिले। इस मुलाकात में प्रहलाद निषाद उमेश देवांगन चंद्र कुमार साहू भोज राम साहू धन्नू साहू राजू लाल साहू धर्मेंद्र सोनकर एवं नरेंद्र कोसरिया उपस्थित थे ।








