Home चर्चा में बिलासपुर में अवैध शराब कारोबार पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार, 50 पाव...

बिलासपुर में अवैध शराब कारोबार पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार, 50 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

1
0

विमल सोनी/बिलासपुर |
बिलासपुर जिले की चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 9 लीटर) और शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹24,000 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट तिराहा, चकरभाठा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में झोले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान रामानंद राजपूत (38 वर्ष), पिता रामस्वरूप राजपूत, निवासी उमरिया, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

चकरभाठा पुलिस की जनअपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब, नशे का कारोबार या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। आपकी एक सूचना अपराध पर प्रभावी रोक लगाने में मदद कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here