Home चर्चा में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव,...

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

9
0
सरगुजा संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति
साइकिल वितरण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ वृक्षारोपण
अंम्बिकापुर लखनपुर अंधला संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बुधवार को शासकीय विद्यालय अंधला में उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, महामंत्री सचिन बंसल, यतेंद्र पांडेय, सुरेश जायसवाल, विक्रम सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती रंजनी सिंह, मदन राजवाड़े, प्रभु नारायण सिंह, सरपंच राहुल सिंह, प्राचार्य, संकुल समन्वयक विशम्बर सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराकर निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन विद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक विशम्बर सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के प्रति सभी के सहयोग की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here