Home चर्चा में वटगन में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा...

वटगन में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

5
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। ग्राम  वटगन में भगवान जगन्नाथ स्वामी की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गई। जैसे ही भगवान जगन्नाथ का रथ गांव की गलियों में पहुंचा, पूरा गांव “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन की धुन पर झूमते और नाचते हुए रथ के साथ चल पड़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामधुनि कीर्तन मंडली ने बाजा-गाजा, ढोल-मांदर और भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा गांजा, मूंग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। गांव की गलियों में राजेश शर्मा एवं मनोज वर्मा ने श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ का प्रसाद वितरित किया।
रथ यात्रा में शैलेंद्र शर्मा, जीवन वर्मा, गुनी वर्मा, अशोक पुराण, किशन वर्मा सहित समस्त रामधुनि कीर्तन मंडली एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here